प्रमोद कुमार सतीश की कविता
जीव दया
धर्मों ने जीवनदायनी की संज्ञा दी
हमारे वंशजों ने जिसे मां का दर्जा दिया
स्वयं भगवान ने जिसकी आराधना की
वो गाय मां जो हमसे बोल भी नहीं सकती
उसके प्रति क्यों बदल गई हमारी भावना
क्यों इतने निर्दयी हो गए हम
जिसने हमारे जीवन का अमृत दिया
उसी के लिए खोल डाले इतने कत्लखाने
क्यों अपने ही विनाश का रास्ता का चुन लिया हमने
ये सवाल हमें खुद से ही पूछने होंगे
अपने स्वार्थ के लिए हमने क्या-क्या नहीं किया
नहीं की तो बस जीव दया
--
प्रमोद कुमार सतीश
म.नं. 109 तालपुरा झांसी
आगे पढ़ें: रचनाकार: देवेन्द्र कुमार पाठक 'महरूम', मोतीलाल, मनोज आजिज़, डाक्टर चंद जैन 'अंकुर', मनोहर चमोली ‘मनु' और प्रमोद कुमार सतीश के गीत, कविताएँ, नज्में व ग़ज़लें http://www.rachanakar.org/2012/09/blog-post_838.html#ixzz25E8qlgF3