रविवार, 21 अक्टूबर 2012

आज की हकीकत


21 अक्तूबर 2012

प्रमोद कुमार सतीश की कविता-- आज की हकीकत



ओहदा बढ़ रहा है गद्दारों का
निशां मिट रहा है वफादारों का
तू यहां इंसानियत ढूंढता है
ये शहर नहीं है खुद्दारों का
हर तरफ बिखरी पड़ी हैं लाशें
दौर है जिन्दगी के व्यापारों का
जो भी आता है बिक जाता है यहाँ
अजब रुतबा है खरीददारों का
शोहरत से तय होती है औकात
यही चलन है बाजारों का
शराफत सरॆआम होती है नंगी
यहाँ कब्जा है गुनहगारों का
बगावत की बू हवा में उड़ जाती है
कोई हाकिम नहीं है राजदारों का
सियासत की नदी हद भूल बैठी है
सब्र टूट रहा है किनारों का
--
प्रमोद कुमार सतीश
म0न0 109/1 तालपुरा झाँसी


आगे पढ़ें: रचनाकार: प्रमोद कुमार सतीश की कविता-- आज की हकीकत http://www.rachanakar.org/2012/10/blog-post_3355.html#ixzz2A02eS4JM

शनिवार, 20 अक्टूबर 2012

क्या आप मेरे प्रश्नों का जबाब दे सकते है


अरे दि-िग्वजय जी आपने तो वही कहावत चरितार्थ कर दी उल्टा चोर कोतवाल को डाटे जब तक आपके और आपकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ किसी ने आवाज नहीं उठाई तब तक आपने किसी को -िच्टाठी नहीं भेजी अब अचानक ये राग कैसे अलापने लगे आप क्या आप मेरे प्रश्नों का जबाब दे सकते है मात्र तीन ही सवाल हैं
1 मोहनदास करमचन्द गांधी की मृत्यु के कारण गिनाने वाले नाथूराम गोडसे द्वार अदालत में पढ़े गए बयान के प्रकाशन पर रोक क्यों लगाई गई।
2 कांग्रेस लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के कारणों का पूरा विवरण जनता से क्यों छुपाती है
3 आधी शताब्दी से ज्यादा राज्ा करने के बाद भी कंग्रेस भारतीयों की मूल भूत समस्याएं क्यों नहीं सुलझा पाई
4 सोनिया जी दामाद एक निजी व्यवसाई हैं फिर उन पर लगे आरोपों के विरोध में सरकारी मन्त्रियों ने जांच के बजाए सफाई क्यों दी

शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2012

दिग्विजय के घोटाले का कोड वर्ड था X 299


दिग्विजय के घोटाले का कोड वर्ड था X 299

इंदौर. 19 अक्टूबर 2012
दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के बड़बोले महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ करोड़ो रुपये के इंदौर के एमजी रोड स्थित ट्रेजर आईलैंड ज़मीन घोटाले में हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया है. इंदौर के एमजी रोड पर मनीष कालानी की एक लाख वर्गफीट जमीन को लेकर यह घोटाला हुआ था, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था. दिग्विजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते इसका आवासीय उपयोग बदलकर व्यावसायिक किया था.

मध्यप्रदेश उच्च नयायालय की इंदौर खंडपीठ ने इस ज़मीन घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व आवास मंत्री चौधरी राकेश सिंह, तत्कालीन मुख्य सचिव एवी सिंह, तत्कालीन संयुक्त संचालक इंदौर वीपी कुलश्रेष्ठ, मनीष कालानी के पिता प्रेम कालानी व उनकी मां पद्मा के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिये हैं. कोर्ट ने 6 महीने के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है. एक पूर्व पार्षद महेश गर्ग की याचिका पर सुनवाई करते हुये न्यायमूर्ति पीके जायसवाल एवं एमसी गर्ग की पीठ ने गुरुवार को उक्त आदेश दिया.

अदालत ने जांच के पांच बिंदू निर्धारित किये हैं. इसके अनुसार सीबीआई को जांच कर के बताना है कि ईओडब्ल्यू जांच में तत्कालीन अवर सचिव ने कहा था कि जिन फाइलों को प्राथमिकता से निपटाना हो, उन पर तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह कोड वर्ड (एक्स-299) लिख देते थे. क्या टीआई मामले में भू उपयोग बदलने के लिए फाइल पर यह कोड वर्ड था?

अदालत ने सीबीआई से जानना चाहा है कि कोड वर्ड पालन में अफसरों की क्या भूमिका थी? अदालत ने जांच में यह भी पता लगाने के लिये कहा है कि एमजी रोड पर बड़ा गणपति से रीगल तक एफएआर 2.5 व रीगल से पलासिया तक एफएआर 1.5 है. टीआई रीगल-पलासिया के बीच क्या एफएआर 2.5 बता दिया गया था?

हाईकोर्ट ने जांच के दायरे में इस बात को शामिल करने के लिये कहा है कि निजी मामले में भू-उपयोग किस दबाव में बदला? इसके अलावा मल्टीप्लेक्स निर्माण के लिए एमपी हाउसिंग बोर्ड व मनीष कालानी के बीच एमओयू साइन हुआ था. इसमें 51 प्रतिशत शेयर हाउसिंग बोर्ड को मिलते. वह एमओयू किस आधार पर निरस्त कर दिया?

दिग्विजय के घोटाले का कोड वर्ड था X 299

दिग्विजय के घोटाले का कोड वर्ड था X 299
पण्डित नेहरू 1947 से 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। इस समूची अवधि में वे अपने विदेश मंत्री भी खुद ही थे। भारत के पहले विदेश सचिव के.पी.एस. मेनन ने अपनी आत्मकथा में लिखा है: ”ऐसा कोई उदाहरण नहीं है कि हम पीछे मुड़कर देखें क्योंकि जब तक भारत स्वतंत्र नहीं हुआ तब तक उसकी अपनी कोई विशेष नीति नहीं थी …….. इसलिए हमारी नीति जबरन एक व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर रही जोकि विदेश मंत्री जवाहर लाल नेहरू थे।”
नेहरू के विदेश नीति प्रबंधन को जकरिया ने इन शब्दों में सारांश रूप में प्रस्तुत किया है:
”नेहरू ने भारत की विदेश नीति की जडें राष्ट्रीय हितों के सामरिक सिध्दान्तों के बजाय अव्यवहारिक विचारों में रखी। उन्होंने गठबंधनों, समझौतों, और संधियों को पुराने विचार मानकर उनको उपेक्षित किया और सैन्य मामलों में अरूचि बरती।”

भारत के सामरिक हितों के प्रति नेहरूजी का उपेक्षा का इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा कि 1952 में अमेरिका द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता देने के प्रस्ताव को उन्होंने ठुकरा दिया। उन्होंने आग्रह किया कि यह सीट चीन को देनी चाहिए। दिलचस्प यह है कि डा0 मनमोहन सिंह सरकार में विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर ने इस तथ्य का अपनी पुस्तक में उल्लेख किया है।
जब नेहरू ने अमेरिकी प्रस्ताव को अस्वीकार किया तो उनका तर्क था कि वे नहीं चाहते कि अमेरिका चीन को कमजोर करे। इसी प्रकार हमने केवल अपने ही हितों को चोट पहुंचाई है।
सन् 2008 में ‘ब्रिक देशों’ (ब्राजील, रूस, भारत और चीन) के विदेश मंत्रियों का सम्मेलन येकटरिनबुर्ग (रूस) में हुआ। रूस ने आग्रह किया कि इस सम्मेलन को, संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दिलाने सम्बन्धी भारत के प्रस्ताव का समर्थन करना चाहिए लेकिन रूस का यह प्रयास चीन के मुखर विरोध के कारण असफल रहा!
लाल कृष्ण आडवाणी
नयी दिल्ली
१५ फरवरी, २०१०

प्रकाश करात की माकपा पार्टी भारत में रहकर भारत का नहीं चीन का गुणगान और समर्थन करती है
 साम्राज्यवादी कम्युनिस्ट चीन एक ऐसा भयंकर देश है जो कभी भी किसी के साथ विश्वासघात कर सकता है। इस विश्वासघाती देश की एक शाखा भारत में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नाम से जानी जाती है जो चीन के लिए काम करती है।माकपा चीन को कभी भी साम्राज्यवादी नहीं मानती है और न ही देश विरोधी क्रियाकलापों का दोषी मानती है। यहां तक कि चीन से भारत का नुकसान होने के बावजूद चीन की भारतीय शाखा माकपा उसका विरोध नहीं करती है। वास्तविकता यह है कि 1962 में चीनी आक्रमण के सूत्र को पकड़कर भारत में माकपा का जन्म हुआ। अविभक्त भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को तोड़कर चीनीपंथियों ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का गठन किया। इसलिए चीन के हर एक अवैध कार्यों का माकपा समर्थन करती आ रही है। यहां तक कि केन्द्रीय खुफिया विभाग के अधिकारियों के अनुसार भारत के सीने पर माकपा की मदद से चीन बड़ी मात्रा में कुछ संदेहजनक क्रियाकलाप कर रहा है। जैसे पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग एवं जलपाईगुड़ी में माकपा की अंदरुनी मदद से कई वर्षों से चीन नियंत्रित बौद्ध मठों की स्थापना होना इस बात को दर्शाता है। यहां के करीब-करीब सभी चीनी बौद्ध मठ सैनिक छावनी व अति महत्वपूर्ण स्थलों के समीप हैं। पश्चिम बंगाल में माकपानीत वाममोर्चा सरकार के प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग के बिना चीन इस प्रकार से सीमावर्ती अंचलों में मठ स्थापित नहीं कर सकता है।
पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त माकपा की केन्द्रीय कमेटी ने जो चुनावी इश्तिहार प्रकाशित किया था उसमें स्पष्ट कहा गया है कि माकपा भारत में विकास चाहती है। इसलिए भारत को चीन के नक्शे कदम पर ले जाना होगा एवं इसी वजह से माकपा को वोट देना चाहिए। चीनपंथी माकपा के अनुसार भारतीय गणतंत्र, गणतंत्र नहीं है। वास्तविक गणतंत्र चीन में है। 2004 के लोकसभा चुनाव के वक्त माकपा ने अपने चुनावी इश्तिहार में लिखा था कि दक्षिण एशिया में परमाणु मुक्त परिवेश स्थापित करना है। अर्थात माकपा का यह कथन सिर्फ दक्षिण एशियाई देशों के लिए है, चीन के लिए नहीं। चीन के हित के लिए माकपा के महासचिव प्रकाश करात ने अपनी पार्टी को डुबोकर भी परमाणु समझौते का विरोध किया। 1974 में भारत ने पहली बार पोखरण में परमाणु बम परीक्षण किया एवं 1998 में दूसरी बार किया। इन दोनों परमाणु परीक्षणों की माकपा ने तीखी आलोचना की। लेकिन चीन द्वारा सिक्किम दखल करने की कोशिश और अरुणाचल प्रदेश में निरन्तर घुसपैठ को लेकर माकपा हमेशा चुप रही। इस प्रसंग में चीनपंथी माकपा को छोड़कर भारत के सभी राजनीतिक पार्टियों ने चीन का घोर विरोध किया।

रचनाकार: प्रमोद कुमार सतीश की कविता - हकीकत-ए-जिन्दगी

रचनाकार: प्रमोद कुमार सतीश की कविता - हकीकत-ए-जिन्दगी

शनिवार, 6 अक्टूबर 2012


प्रमोद कुमार सतीश की कविता - हकीकत-ए-जिन्दगी


हकीकत-ए-जिन्दगी
बेरंग जिन्दगी बेनूर जिन्दगी
कैसे बनती है कोहिनूर जिन्दगी
अकड़कर चलती है, ठोकर मारती है
कमबख्त बेरहम, मगरुर जिन्दगी
तन्हाइयों से दामन भरती है जिन्दगी
बर्बाद-ए-गुलिस्तां करती है जिन्दगी
न मंजिल ही बताती है, न रास्ता यारों
घुट-घुटकर मारती, मरती है जिन्दगी
तमाम उलझनों में फँसाती है जिन्दगी
रिश्तों की डोर से नचाती है जिन्दगी
बिछड़ जाते हैं जब सारे हमसफर
तब राज-ए-हकीकत बताती है जिन्दगी


प्रमोद कुमार सतीश
म.नं. 109/1 तालपुरा झांसी

ईमेल-- kumar.pramod547@gmail.com


आगे पढ़ें: रचनाकार: प्रमोद कुमार सतीश की कविता - हकीकत-ए-जिन्दगी http://www.rachanakar.org/2012/09/blog-post_7689.html#ixzz28W5Ub7hj