शनिवार, 22 दिसंबर 2012

जानिए अपने जन प्रतिनिधियों की घिनौनी करतूतें

- एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक सांसदों व विधायकों को मिलाकर 141 के खिलाफ हत्या के मामले।
-352
जनप्रतिनिधियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा।
- 90
जनप्रतिनिधियों जिनमें सांसद व विधायक शामिल, के खिलाफ अपहरण के आरोप। जबकि 75 के खिलाफ डकैती के आरोप। 
राष्ट्रपति चुनाव के वक्त एडीआर ने एक समीक्षा रिपोर्ट जारी की थी जिसमें बताया कि कुल 6 विधायक ऐसे हैं जिन पर रेप के आरोप हैं। रेप के आरोपी जनप्रतिनिधि ये हैं :
1) कांडीकुंटा वेंकट प्रसाद कांदिरी, आंध्र विधानसभा, टीडीपी।
2) जेठाभाई जी अहीर, गुजरात विधानसभा में सेहरा सीट से प्रतिनिधि, भाजपा।
3) मोहम्मद अलीम खान यूपी विधानसभा में बुलंदशहर सीट, बसपा।
4) अनूप संडा समाजवादी पार्टी के यूपी सुल्तानपुर विधानसभा सीट।
5) मनोज कुमार पारस समाजवादी पार्टी, यूपी की नगीना सीट।
6) भगवान शर्मा, समाजवादी पार्टी, उत्तरप्रदेश के डे बाई विधानसभा सीट।
एडीआर के प्रोफेसर जगदीप छोकर का कहना है कि जब तक राजनीतिक दल आपराधिक तत्वों को टिकट देते रहेंगे तब तक इस तरह की चीज होती रहेगी। जिन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं उनको किसी भी सूरत में टिकट नहीं देना चाहिए भले ही आरोप साबित न हुए हों।
ये सभी तथ्य समाचार पत्र दैनिक भास्कर में प्रकाशित एक खबर से लिए गए हैं इसके लिए दैनिक भास्कर समाचार पत्र का आभार

शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012

महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के 125 में जन्म दिवस पर शत् शत् नमन

श्रीनिवास रामानुजन् इयंगर (तमिल ஸ்ரீனிவாஸ ராமானுஜன் ஐயங்கார்) (22 दिसम्बर, 1887 – 26 अप्रैल, 1920) एक महान भारतीय गणितज्ञ थे। इन्हें आधुनिक काल के महानतम गणित विचारकों में गिना जाता है। इन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला, फिर भी इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में गहन योगदान दिए। इन्होंने अपने प्रतिभा और लगन से न केवल गणित के क्षेत्र में अद्भुत अविष्कार किए वरन भारत को अतुलनीय गौरव भी प्रदान किया।
ये बचपन से ही विलक्षण प्रतिभावान थे। इन्होंने खुद से गणित सीखा और अपने जीवनभर में गणित के 3,884 प्रमेयों का संकलन किया। इनमें से अधिकांश प्रमेय सही सिद्ध किये जा चुके हैं। इन्होंने गणित के सहज ज्ञान और बीजगणितप्रकलन की अद्वितीय प्रतिभा के बल पर बहुत से मौलिक और अपारम्परिक परिणाम निकाले जिनसे प्रेरित शोध आज तक हो रहा है, यद्यपि इनकी कुछ खोजों को गणित मुख्यधारा में अब तक नहीं अपनाया गया है। हाल में इनके सूत्रों कोक्रिस्टल-विज्ञान में प्रयुक्त किया गया है। इनके कार्य से प्रभावित गणित के क्षेत्रों में हो रहे काम के लिये रामानुजन जर्नल की स्थापना की गई है।

सूत्र

रामानुजन् ने निम्नलिखित सूत्र प्रतिपादित किया-
 1+\frac{1}{1\cdot 3} + \frac{1}{1\cdot 3\cdot 5} + \frac{1}{1\cdot 3\cdot 5\cdot 7} + \frac{1}{1\cdot 3\cdot 5\cdot 7\cdot 9} + \cdots + {{1\over 1 + {1\over 1 + {2\over 1 + {3\over 1 + {4\over 1 +                                     {5\over 1 + \cdots }}}}}}} = \sqrt{\frac{e\cdot\pi}{2}}
इस सूत्र की विशेषता यह है कि यह गणित के दो सबसे प्रसिद्ध नियतांकों ( 'पाई' तथा 'ई' ) का सम्बन्ध एक अनन्त सतत भिन्न के माध्यम से व्यक्त करता है।
पाई के लिये उन्होने एक दूसरा सूत्र भी (सन् १९१० में) दिया था-
 \pi = \frac{9801}{2\sqrt{2} \displaystyle\sum^\infty_{n=0} \frac{(4n)!}{(n!)^4} \times \frac{[1103 + 26390n]}{(4 \times 99)^{4n}}}

रामानुजन संख्याएँ

'रामानुजन संख्या' उस प्राकृतिक संख्या को कहते हैं जिसे दो अलग-अलग प्रकार से दो संख्याओं के घनों के योग द्वारा निरूपित किया जा सकता है।
उदाहरण - 9^3 + 10^3 = 1^3 + 12^3 = 1729.
इसी प्रकार,
  • 2^3 + 16^3 = 9^3 + 15^3 = 4 104
  • 10^3 + 27^3 = 19^3 + 24^3 = 20 683
  • 2^3+ 34^3 = 15^3 + 33^3 = 39 312
  • 9^3 + 34^3 = 16^3 + 33^3 = 40 033
अतः 1729, 4104, 20683, 39312, 40033 आदि रामानुजन संख्याएं हैं।

रविवार, 16 दिसंबर 2012

प्रमोद कुमार सतीश की कविता - भरोसा नहीं...

15 दिसम्बर 2012

प्रमोद कुमार सतीश की कविता - भरोसा नहीं...

DSCN1901 (Mobile)
है हवस इतनी पी लूं समन्दर मगर
प्यास बुझ पाएगी ये भरोसा नहीं

यूं तो हर बात उसकी मरहम लगे
घाव भर पाएगी ये भरोसा नहीं

महफिलों में दीदार हो जाएगा
बात हो पाएगी ये भरोसा नहीं

रास्तों पर मिलेंगे वो अक्सर हमें
आँख मिल पाएगी ये भरोसा नहीं

घर में जितनी थी यादें मिटा दीं मगर
दिल से मिट पाएंगी ये भरोसा नहीं

उसको पाने की चाहत तो जन्मों से है
पर वो मिल पाएगी ये भरोसा नहीं

उसकी खातिर इबादत तो कर ली मगर
पूरी हो पाएगी ये भरोसा नहीं

आगे पढ़ें: रचनाकार: प्रमोद कुमार सतीश की कविता - भरोसा नहीं... http://www.rachanakar.org/2012/12/blog-post_6242.html#ixzz2FHYYgqTK

शुक्रवार, 14 दिसंबर 2012

पूर्व CBI चीफ ने माना, नेताओं के खिलाफ जांच में दबाव

पूर्व CBI चीफ ने माना, नेताओं के खिलाफ जांच में दबाव

  • ibnkhabar.com
Posted on Dec 14, 2012 at 02:56pm IST | Updated Dec 14, 2012 at 11:26pm IST

नई दिल्ली। राजनीतिक फायदे के लिए सीबीआई के गलत इस्तेमाल का आरोप अक्सर राजनीतिक दल लगाते रहते हैं। लेकिन इस बार खुद पूर्व सीबीआई निदेशक यू एस मिश्रा ने माना है कि मायावती के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच के दौरान उनपर दबाव था।
एक समाचार चैनल से बातचीत में मिश्रा ने कहा कि राजनेताओं से जुड़ी जांच के मामले में सीबीआई पर दबाव होता है। ये सच है और मैं इसे छिपाऊंगा नहीं कि जब हम बड़े राजनेताओं के खिलाफ जांच करते हैं, तो मामले को लटकाए रखने या उसे किसी खास तरीके से पेश करने के लिए प्रभावित करने की कोशिश होती है।
पूर्व CBI चीफ ने माना, नेताओं के खिलाफ जांच में दबाव
यू एस मिश्रा साल 2003 से 2005 तक सीबीआई के डायरेक्टर थे। इस दौरान उन्होंने वाजपेयी और मनमोहन दोनों सरकारों के साथ काम किया। इससे पहले मायावती ने राज्यसभा में एफडीआई के मुद्दे पर चर्चा के दौरान दावा किया था कि बीजेपी सरकार ने उन्हें सीबीआई की मदद से फंसाया।
मिश्रा के इस खुलासे पर सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि लोग जब तक पदों पर रहते हैं तब चुप रहते हैं, जब रिटायर होते हैं तो बातें करते हैं। सेना के एक अफसर भी ऐसा ही कर रहे हैं। एक कानून होना चाहिए। जब आपने गोपनीयता की शपथ ली है तो आप ऐसा कैसे बोल सकते हैं। अगर उनकी बात सच है तो जांच होनी चाहिए। राजीव शुक्ला ने कहा कि यू एस मिश्रा वाजपेयी सरकार में सीबीआई चीफ थे। इतने साल बाद इस तरह की बात कहने का कोई मतलब नहीं है। मुझे नहीं लगता कि इसे कोई महत्व दिया जाना चाहिए।
पूर्व सीबीआई चीफ जोगिंदर सिंह ने भी कहा कि ये बात सही है। उन्होंने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि सीबीआई हमेशा दवाब में काम करती है। टीम अन्ना की सदस्य किरण बेदी ने कहा कि पूर्व चीफ भी कह चुके हैं कि सीबीआई पर राजनीतिक दवाब होता है। सीबीआई स्वायत्त होनी चाहिए ताकि जांच बिना दवाब के हो सके।

करीना को 140 लाख और तीजनबाई को 60 हजार

करीना को 140 लाख और तीजनबाई को 60 हजार

रायपुर. 14 दिसंबर 2012
करीना कपूर

छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना पर आयोजित राज्योत्सव में केवल एक गाने पर ठुमका लगाने वाली करीना कपूर को 1 करोड़ 40 लाख और पंडवानी गायिका पद्मश्री तीजन बाई को केवल 60 हजार रुपये दिये जाने को लेकर स्थानीय कलाकारों में गहरा रोश है. नवंबर के पहले सप्ताह में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में स्थानीय कलाकारों को इतना कम मानदेय और बाहरी कलाकारों पर करोड़ो खर्च किये जाने का यह मामला विधानसभा में सामने आया.

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के विधायक मोहम्मद अकबर के एक सवाल के जवाब में संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि राज्योत्सव में सांस्कृतिक आयोजनों में कुल 7 करोड़ 14 लाख 30 हजार 300 खर्च हुए. स्थानीय लोककलाकारों पद्मश्री तीजन बाई को 60 हजार, ऋतु वर्मा को 30 हजार, प्रभंजय चतुर्वेदी को 30 हजार, पद्मश्री पूनाराम निषाद को 45 हजार, टी उन्नीकृष्णन को 50 हजार की रकम दी गई, वहीं बॉलीवुड कलाकारों पर जम कर खर्च किया गया.

करीना कपूर को जहां 1 करोड़ 40 लाख रुपये दिये गये, वहीं सोनू निगम को 36.50 लाख, सुनिधि चौहान को 32 लाख, हिमेश रेशमिया को 24 लाख, दिया मिर्जा को 25 लाख, विशाल शेखर को 18 लाख 70,000, जेबा-आरिफ को 18 लाख, सुदेश भोसले को 11 लाख 75,000, आयुष्मान को 15 लाख, पंकज उधास को 9 लाख औप राजू निगम, एहसान कुरैशी, उमेश दहिया व एंकर पर 9 लाख रुपये खर्च किये गये.

करीना को 140 लाख और तीजनबाई को 60 हजार

करीना को 140 लाख और तीजनबाई को 60 हजार

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012

सरकार से रतन टाटा खफा, रिश्वत से प्रभावित कारोबारी माहौल से दुखी

रतन टाटा
टाटा समूह के निवर्तमान प्रमुख रतन टाटा (फाइल)
टाटा समूह के निवर्तमान प्रमुख रतन टाटा सरकार से खफा हैं. उन्होंने कहा है कि सरकार के सहयोग की कमी की वजह से भारतीय कंपनियां विदेश जाने को मजबूर हैं.
दुनिया के उद्योग जगत में पहचान दिलाने वाले रतन टाटा सरकार के नकारात्मक रुख की वजह खफा है. उन्होंने कहा है कि सरकार कि ओर से सहयोग की कमी के चलते भारतीय उद्योग चीन से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहा है.

उनका कहना है कि सरकार की निष्क्रियता की वजह से निवेश देश से दूर हो रहा है और भारतीय कंपनियां विदेश जाने को मजबूर हैं.

रतन टाटा ने रिश्वत से प्रभावित कारोबारी माहौल पर भी चिंता जताई है. 28 दिसंबर को टाटा समूह के चेयरमैन पद से रिटायर हो रहे रतन टाटा ने ये बातें लंदन के फाइनेंशियल टाइम्स अखबार को दिए एक इंटरव्यू में कही हैं.
पीएम शिकायत दूर करने में असफल
उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नौकरशाही को लेकर शिकायतों को दूर करने में असफल रहे हैं और यही वजह है कि टाटा समूह ने विस्तार के लिए विदेश में उभरते बाजारों में संभावनाएं तलाशने की योजना बनाई.

उन्होंने कहा कि अलग-अलग सरकारी एजेंसी किसी कानून का अर्थ निकालने में लगभग विरोधाभासी रही है. टाटा ने कहा है कि सरकार के सहयोग में भारी कमी है.
चीन से मुकाबला हो सकता है संभव
उन्होंने कहा कि फैसले लेने में सरकार की नाकामी ने उनके समूह के कुछ बेहद बड़े देसी कारोबारों के लिए आगे बढऩा मुश्किल कर दिया है.

उन्होंने यह भी कहा कि चीन की तरह अगर हमारे उद्योग को उसी तरह प्रोत्साहिन दिया जाता तो मुझे लगता है कि भारत निश्चित तौर पर चीन से प्रतिस्पर्धा कर सकता है. 

रविवार, 2 दिसंबर 2012

पाकिस्तान में खाने को रोटी नहीं मिलती सो यहां चले आते हैं और बाद में हमीं को आंख दिखाते हैं

बॉलीवुड सितारों का पाकिस्तान कनेक्शन

 सोमवार, 3 दिसंबर, 2012 को 09:05 IST तक के समाचार
पेशावर का बॉलीवुड कनेक्शन
बॉलीवुड के बारे में मामूली सी जानकारी रखने वाले शख्स को भी पता है कि दिलीप कुमार, राज कपूर और शाहरुख खान कितने बड़े स्टार हैं.
लेकिन इनके बारे में एक बात शायद ज्यादा लोगों को न पता हो. तीनों का नाता पाकिस्तान के पेशावर शहर से रहा है, जिसे आज आम तौर पर चरमपंथ और कट्टरपंथ के लिए जाना जाता है.
पेशावर के ढक्की इलाके की सबसे मशहूर गली है किस्सा ख्वानी जहां आज भी दिलीप कुमार, शाहरुख खान और राज कपूर के पूर्वजों के घर मौजूद हैं.
राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर जब फिल्मों में आए तो वो खुद को पेशावर का 'हिंदू पठान' कहते थे. वो बेहद कामयाब रहे और उनकी चौथी पीढ़ी आज फिल्मों सक्रिय है और बहुत कामयाब है.
"1920 के दशक की बात है. वो मेरा यार था. वो मुझसे एक साल छोटा था. हम लोग गुल्ली डंडा खेला करते थे. हम एक ही स्कूल में पढ़ने जाते थे."
मोहम्मद याकूब, राज कपूर के दोस्त
तीन मंजिला इस मकान की हालत आज बहुत खराब है और वहां कोई नहीं रहता लेकिन कपूर परिवार की यादें अब वहां जिंदा हैं.

गुल्ली डंडा कपूर

स्थानीय निवासी 90 वर्षीय मोहम्मद याकूब बताते हैं कि राज कपूर गुल्ली डंडा के बहुत शौकीन थे.
यादों को टटोलते हुए वो कहते हैं, “1920 के दशक की बात है. वो मेरा यार था. वो मुझसे एक साल छोटा था. हम लोग गुल्ली डंडा खेला करते थे. हम एक ही स्कूल में पढ़ने जाते थे.”
कपूर परिवार 1930 के दशक में मुंबई चला गया. याकूब बताते हैं कि इसके बाद वो कभी कभी पेशावर आया करते थे लेकिन विभाजन के बाद ये सिलसिला बंद ही हो गया.
कपूर परिवार की हवेली से थोड़ी सी ही दूरी पर बॉलीवुड के महान अभिनेता दिलीप कुमार का घर आ जाता है. इसकी भी हालत बहुत ही खराब है. दरवाजों और खिड़कियों पर लकड़ी का नक्काशीदार काम दिखता है लेकिन हर जगह मकड़ी के जाले लगे हुए हैं.
दिलीप कुमार का घर
दिलीप कुमार का घर आज कपड़ों का गोदाम है
फिलहाल इस जगह का इस्तेमाल कपड़ों के एक गोदाम के रूप में किया जा रहा है.
यहां काम करने वाले मलियार का कहना है, “ये बड़े ही फख्र की बात है कि यहां से शुरूआत करने वाले लोगों ने दुनिया भर में इतना नाम कमाया. ये एक ऐतिहासिक जगह है जो अब एक गोदाम है और अब मैं यहां काम करता हूं.”

शाहरुख का घर

दिलीप कुमार और राज कपूर तो गुज़रे जमाने के स्टार रहे हैं लेकिन बॉलीवुड के मौजूदा सुपरस्टार शाहरुख खान का भी पेशावर से नाता है.
दिलीप कुमार के घर से तीन मिनट चलने पर एक व्यस्त गली में शाहरुख खान के पूर्वजों का घर है.
शाहरुख के पिता ताज मोहम्मद खान का जन्म और परवरिश यहीं हुई. खुद शाहरुख भी किशोरावस्था में यहां कुछ दिन गुजार चुके हैं. उनका जन्म तो दिल्ली में हुआ लेकिन वो अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे.
उनकी रिश्ते की एक बहन नूर जहां अब भी इस घर में रहती हैं. वो शाहरुख से मिलने दो बार मुंबई जा चुकी हैं और आखिरी बार 2010 में वो वहां गई थीं.
वो बताती हैं, “जहां हम बैठे हुए हैं, वो इसी कमरे में सोते थे.” ये बात 1978 से 1979 के बीच है जब शाहरुख खान दो बार पेशावर आए थे.
शाहरुख खान
शाहरूख़ ख़ान की रिश्ते की बहन नूरजहां उनसे मिलने दो बार मुंबई जा चुकी हैं.
नूर जहां बताती हैं, “उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा क्योंकि पहली बार वो अपने पिता के परिवार से मिले थे. भारत में सिर्फ उनकी मां के परिवार वाले लोग रहते थे.”

मामू का वादा

नूर जहां के 12 वर्षीय बेटे का नाम भी शाहरुख खान रखा है और वो उसे शाहरुख खान2 पुकारती हैं.
नूर जहां का बेटा का कहता है, “मामू ने वादा किया है कि अगर मैं बड़ा हो कर अच्छा क्रिकेटर बनूंगा तो वो मुझे अपनी टीम में शामिल करेंगे.”
शाहरुख खान आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक हैं.
पेशावर से और भी कई बॉलीवुड की हस्तियों का नाता है जिनमें मधुबाला, अमजद खान, विनोद खन्ना, अनिल कपूर के पिता और जाने माने फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर शामिल हैं.
पेशावर में इन सभी कलाकारों के घरों को सहेजने की अपीलें की जाती रही हैं. लेकिन इस दिशा में की गई अभी तक की कोशिशों को कोई खास नतीजा नहीं 