बुधवार, 6 जून 2012


प्रमोद कुमार ‘सतीश’ की कविता - भारत


clip_image002
सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक है भारत
उच्चतम विचार बिन्दु की रणनीति है भारत

कोशिशें तो तोड़ने की हजारों ने की हमको
कोई न तोड़ पाया इतना अटूट है भारत

जिस घर में भी जाओगे सत्कार मिलेगा
हर एक दिल में संस्कृति, संस्कार मिलेगा

पावन परम्पराओं की किताब है भारत
विश्व के लिए आफ़ताब है भारत

धर्म हैं अनेक और बोलियाँ अनेक
राज्य है अनेक और जातियां अनेक

सत्य, पुण्य, पूजा से नेक है भारत
प्रान्त हों अनेक फिर भी एक है भारत
--

----- प्रमोद कुमार ‘सतीश’
मोबाइल-09795497804
ई- मेल--- kumar.pramod547@gmail.com


आगे पढ़ें: रचनाकार: प्रमोद कुमार ‘सतीश’ की कविता - भारत http://www.rachanakar.org/2012/05/blog-post_8681.html#ixzz1x15PHl3D

प्रमोद कुमार ‘‘सतीश’’ की कविता - पैसा ही पैसा

image
पैसे के बिना दुनियां में कुछ नहीं होता
पैसा नहीं होता तो इंसा, इंसा नहीं होता
हर वक्त हर लम्हा हर मोड़ पर है जरूरी
पैसे के लिए इंसा चैन से नहीं सोता
लोग कहते हैं कि प्यार में पैसा नहीं लगता
लेकिन पैसे के बिना प्यार का अहसास नहीं होता
रहने के लिए पैसा, खाने के लिए पैसा
जीने के लिए पैसा, मरने के लिए पैसा
मान है पैसा, सम्मान है पैसा
जान है पैसा, पहचान है पैसा
खुदा की खुदाई,भगवान है पैसा
इन्सान की जरूरत, ईमान है पैसा
धर्म, कर्म, जीवन का सार है पैसा
रिश्तों की बुनियाद, घरबार है पैसा
लोगों की जिन्दगी है, संसार है पैसा
हर एक जिन्दगी का आधार है पैसा
मौज है मस्ती है, झनकार है पैसा
भीख मांगते बच्चों की करूण पुकार है पैसा
स्वर है,गीत है, संगीत है पैसा
संस्कार, परम्परा, रीत है पैसा
पैसे के दम पर बदल जाते हैं यहाँ लोग
हमदम है हमसफर है, मीत है पैसा
बच्चा है, बुढ़ापा है जवानी है पैसा
गरीबी की मार, अमीरी की निशानी है पैसा
जरा भूंखे के पेट से पूछकर देखो
सुकड़ती आँतों की कहानी है पैसा
आदि है अनादि है अन्त है पैसा
वर्तमान युग के लिए सन्त है पैसा
राजा है, प्रजा है, सरकार है पैसा
इन्सानी जिन्दगी की दरकार है पैसा
पैसा है पास तो हर काम है आसां
जीवन की मशीनरी का औजार है पैसा
धर्म की आड़ में, होते हैं काले काम
जुर्म की नाव और पतवार है पैसा
पैसे के लिए फूटते हैं रोज यहाँ बम
आतंकियों के हाथ का हथियार है पैसा
पैसों की चाहत में बिक जाता है यहाँ हुस्न
जिस्म का बाजार है, व्यापार है पैसा
इस पैसे की चाह में हम अन्धे हो गए
फेंक कर संस्कृति की पोशाक नंगे हो गए
दहशत और पाप के अन्धेरों में खो गए
अंहकार की गहरी नींद में सो गए
-
             प्रमोद कुमार ‘‘सतीश’’
ई- मेल---kumar.pramod547@gmail.com


आगे पढ़ें: रचनाकार: प्रमोद कुमार ‘‘सतीश’’ की कविता - पैसा ही पैसा http://www.rachanakar.org/2012/05/blog-post_235.html#ixzz1x158l0s2

प्रमोद कुमार ‘‘सतीश’’ की बुन्देली हास्य व्यंग्य कविता - पिटाई नेताजी की



एक बार नेता जी पहुँचे रामलाल के ब्याओं में
ढोल बजा के बैण्ड बजा के खुबई ऐनई ताव में

बैठ गए कुर्सी पे जाके टैण्ट की वे छांव में
नॉन डेनिम की पैण्ट थी उनकी एक्शन का जूता पांव में

सोच रहे थे कछु बैठ के दिखी सुन्दरी दूर से
नेता जी की नजर पड़ी सो लगे देखने घूर के

नेता जी ने बाये बुलाओ अपने पास प्यार से
देख रहो तो बाको भइया पीछे के सब द्वार से

जैसई नेता जी ने बा कन्या को हाथ पकड़ो है
वैसई बाके भइया ने फिर नेता जी खों जकड़ो है

नेता जी ने घबरा के सबरे कपड़ा गीले कर दये
एैसौ मारो नेता जी खौं अंजर पंजर ढीले कर दये

मौं खौं पाकिस्तान बना दओ, चाँद को साऊथ अफ्रीका
एैसौ केस बनौ नेता को जैसे अफरा तफरी का

करौ कुटेशन नेता जी का सबरे रिश्तेदारन ने
जाने मारौ बाने मारौ, मारौ ऐरे गैरन ने

लातें मारी घूंसा मारे, मारे जूता बढ़ बढ़ के
नेता जी खौ सबने मारौ उनके ऊपर चढ़ चढ़ के

सबरी हड्डी टूटी उनकी बचौ न साबुत एकऊ अंग
आये अकेले नेता जी और गए तीन नरसन के संग

पहुँच गए फिर मेडिकल में पार दऔ स्टैचर पे
भऔ परीक्षण नेता जी को सबरी हड्डी फैक्चर हैं

देऊँ सलाह मैं सबखौं भईया करौ न कौनऊ एैसौ काज
ऐसे पिटवे से बच जेहो जैसे पिटे नेता जी आज

                    प्रमोद कुमार ‘‘सतीश’’
मो0 -- 09795497804
kumar.pramod547@gmail.com


आगे पढ़ें: रचनाकार: प्रमोद कुमार ‘‘सतीश’’ की बुन्देली हास्य व्यंग्य कविता - पिटाई नेताजी की http://www.rachanakar.org/2012/05/blog-post_3411.html#ixzz1x14nQLIK

प्रमोद कुमार ‘‘सतीश’’ की कविता – माँ मेरी माँ                                           
माँ मेरी माँ
ममता के सरोवर में खिलता हुआ कमल है
जननी है, वसुन्धरा है, स्वभाव से निर्मल है

पलको पे तेरी सृजन के स्वप्न विराजते हैं
करूणामयी, श्रद्धामयी, माँ तेरा आँचल है

वात्सल्य, प्रेम की गाथा तेरी अनन्त है
सृष्टि का अन्त हो, तेरी ममता का न अन्त है

बालपन तेरे आँचल की छांव में गुजारा है
मेरी हर भूल को तूने ही सुधारा है

लोरियों की धुन कानों में गूंजती है
रखती है हाथ सर पर, माथे को चूंमती है

लेती है बलाएं,  देती है दुआएं
मेरी हर कामयाबी पर तू खूब झूंमती है

किस्मत के फेर ने तुझसे दूर कर दिया
जिन्दगी की जरूरतों ने मजबूर कर दिया

माँ मुझे फिर से आँचल में छुपा ले
लोरी सुना दे फिर से गोदी में सुला ले

अब नहीं रहना दूर मुझे तुझसे
माँ मुझे अपनी पलकों में बिठा ले

                  प्रमोद कुमार ‘‘ सतीश ’’
मो0 ---  09795497804
Email----- kumar.pramod547@gmail.com
पता --- 109/1 तालपुरा झाँसी (उ0प्र0)


आगे पढ़ें: रचनाकार: कविताएँ http://www.rachanakar.org/2012/06/blog-post_6790.html#ixzz1x14MRdqx