kabirpanthi
गुरुवार, 10 मई 2018
सोमवार, 11 जुलाई 2016
शनिवार, 22 दिसंबर 2012
जानिए अपने जन प्रतिनिधियों की घिनौनी करतूतें
- एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक सांसदों व विधायकों को मिलाकर 141 के खिलाफ हत्या के मामले।
-352 जनप्रतिनिधियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा।
- 90 जनप्रतिनिधियों जिनमें सांसद व विधायक शामिल, के खिलाफ अपहरण के आरोप। जबकि 75 के खिलाफ डकैती के आरोप।
-352 जनप्रतिनिधियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा।
- 90 जनप्रतिनिधियों जिनमें सांसद व विधायक शामिल, के खिलाफ अपहरण के आरोप। जबकि 75 के खिलाफ डकैती के आरोप।
राष्ट्रपति चुनाव के वक्त एडीआर ने एक समीक्षा रिपोर्ट जारी की थी जिसमें बताया कि कुल 6 विधायक ऐसे हैं जिन पर रेप के आरोप हैं। रेप के आरोपी जनप्रतिनिधि ये हैं :
1) कांडीकुंटा वेंकट प्रसाद कांदिरी, आंध्र विधानसभा, टीडीपी।
2) जेठाभाई जी अहीर, गुजरात विधानसभा में सेहरा सीट से प्रतिनिधि, भाजपा।
3) मोहम्मद अलीम खान यूपी विधानसभा में बुलंदशहर सीट, बसपा।
4) अनूप संडा समाजवादी पार्टी के यूपी सुल्तानपुर विधानसभा सीट।
5) मनोज कुमार पारस समाजवादी पार्टी, यूपी की नगीना सीट।
6) भगवान शर्मा, समाजवादी पार्टी, उत्तरप्रदेश के डे बाई विधानसभा सीट।
एडीआर के प्रोफेसर जगदीप छोकर का कहना है कि जब तक राजनीतिक दल आपराधिक तत्वों को टिकट देते रहेंगे तब तक इस तरह की चीज होती रहेगी। जिन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं उनको किसी भी सूरत में टिकट नहीं देना चाहिए भले ही आरोप साबित न हुए हों।
ये सभी तथ्य समाचार पत्र दैनिक भास्कर में प्रकाशित एक खबर से लिए गए हैं इसके लिए दैनिक भास्कर समाचार पत्र का आभार
शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012
महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के 125 में जन्म दिवस पर शत् शत् नमन
श्रीनिवास रामानुजन् इयंगर (तमिल ஸ்ரீனிவாஸ ராமானுஜன் ஐயங்கார்) (22 दिसम्बर, 1887 – 26 अप्रैल, 1920) एक महान भारतीय गणितज्ञ थे। इन्हें आधुनिक काल के महानतम गणित विचारकों में गिना जाता है। इन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला, फिर भी इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में गहन योगदान दिए। इन्होंने अपने प्रतिभा और लगन से न केवल गणित के क्षेत्र में अद्भुत अविष्कार किए वरन भारत को अतुलनीय गौरव भी प्रदान किया।
ये बचपन से ही विलक्षण प्रतिभावान थे। इन्होंने खुद से गणित सीखा और अपने जीवनभर में गणित के 3,884 प्रमेयों का संकलन किया। इनमें से अधिकांश प्रमेय सही सिद्ध किये जा चुके हैं। इन्होंने गणित के सहज ज्ञान और बीजगणितप्रकलन की अद्वितीय प्रतिभा के बल पर बहुत से मौलिक और अपारम्परिक परिणाम निकाले जिनसे प्रेरित शोध आज तक हो रहा है, यद्यपि इनकी कुछ खोजों को गणित मुख्यधारा में अब तक नहीं अपनाया गया है। हाल में इनके सूत्रों कोक्रिस्टल-विज्ञान में प्रयुक्त किया गया है। इनके कार्य से प्रभावित गणित के क्षेत्रों में हो रहे काम के लिये रामानुजन जर्नल की स्थापना की गई है।


सूत्र
रामानुजन् ने निम्नलिखित सूत्र प्रतिपादित किया-
इस सूत्र की विशेषता यह है कि यह गणित के दो सबसे प्रसिद्ध नियतांकों ( 'पाई' तथा 'ई' ) का सम्बन्ध एक अनन्त सतत भिन्न के माध्यम से व्यक्त करता है।
पाई के लिये उन्होने एक दूसरा सूत्र भी (सन् १९१० में) दिया था-
रामानुजन संख्याएँ
'रामानुजन संख्या' उस प्राकृतिक संख्या को कहते हैं जिसे दो अलग-अलग प्रकार से दो संख्याओं के घनों के योग द्वारा निरूपित किया जा सकता है।
उदाहरण -
.
इसी प्रकार,
अतः 1729, 4104, 20683, 39312, 40033 आदि रामानुजन संख्याएं हैं।
रविवार, 16 दिसंबर 2012
प्रमोद कुमार सतीश की कविता - भरोसा नहीं...
15 दिसम्बर 2012
प्रमोद कुमार सतीश की कविता - भरोसा नहीं...
है हवस इतनी पी लूं समन्दर मगर
प्यास बुझ पाएगी ये भरोसा नहीं
यूं तो हर बात उसकी मरहम लगे
घाव भर पाएगी ये भरोसा नहीं
महफिलों में दीदार हो जाएगा
बात हो पाएगी ये भरोसा नहीं
रास्तों पर मिलेंगे वो अक्सर हमें
आँख मिल पाएगी ये भरोसा नहीं
घर में जितनी थी यादें मिटा दीं मगर
दिल से मिट पाएंगी ये भरोसा नहीं
उसको पाने की चाहत तो जन्मों से है
पर वो मिल पाएगी ये भरोसा नहीं
उसकी खातिर इबादत तो कर ली मगर
पूरी हो पाएगी ये भरोसा नहीं
इसे प्रकाशित किया Ravishankar Shrivastava ने, समय: 20:27
आगे पढ़ें: रचनाकार: प्रमोद कुमार सतीश की कविता - भरोसा नहीं... http://www.rachanakar.org/2012/12/blog-post_6242.html#ixzz2FHYYgqTK
शुक्रवार, 14 दिसंबर 2012
पूर्व CBI चीफ ने माना, नेताओं के खिलाफ जांच में दबाव
पूर्व CBI चीफ ने माना, नेताओं के खिलाफ जांच में दबाव
- ibnkhabar.com
Posted on Dec 14, 2012 at 02:56pm IST | Updated Dec 14, 2012 at 11:26pm IST
नई दिल्ली। राजनीतिक फायदे के लिए सीबीआई के गलत इस्तेमाल का आरोप अक्सर राजनीतिक दल लगाते रहते हैं। लेकिन इस बार खुद पूर्व सीबीआई निदेशक यू एस मिश्रा ने माना है कि मायावती के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच के दौरान उनपर दबाव था।
एक समाचार चैनल से बातचीत में मिश्रा ने कहा कि राजनेताओं से जुड़ी जांच के मामले में सीबीआई पर दबाव होता है। ये सच है और मैं इसे छिपाऊंगा नहीं कि जब हम बड़े राजनेताओं के खिलाफ जांच करते हैं, तो मामले को लटकाए रखने या उसे किसी खास तरीके से पेश करने के लिए प्रभावित करने की कोशिश होती है।
यू एस मिश्रा साल 2003 से 2005 तक सीबीआई के डायरेक्टर थे। इस दौरान उन्होंने वाजपेयी और मनमोहन दोनों सरकारों के साथ काम किया। इससे पहले मायावती ने राज्यसभा में एफडीआई के मुद्दे पर चर्चा के दौरान दावा किया था कि बीजेपी सरकार ने उन्हें सीबीआई की मदद से फंसाया।
मिश्रा के इस खुलासे पर सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि लोग जब तक पदों पर रहते हैं तब चुप रहते हैं, जब रिटायर होते हैं तो बातें करते हैं। सेना के एक अफसर भी ऐसा ही कर रहे हैं। एक कानून होना चाहिए। जब आपने गोपनीयता की शपथ ली है तो आप ऐसा कैसे बोल सकते हैं। अगर उनकी बात सच है तो जांच होनी चाहिए। राजीव शुक्ला ने कहा कि यू एस मिश्रा वाजपेयी सरकार में सीबीआई चीफ थे। इतने साल बाद इस तरह की बात कहने का कोई मतलब नहीं है। मुझे नहीं लगता कि इसे कोई महत्व दिया जाना चाहिए।
पूर्व सीबीआई चीफ जोगिंदर सिंह ने भी कहा कि ये बात सही है। उन्होंने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि सीबीआई हमेशा दवाब में काम करती है। टीम अन्ना की सदस्य किरण बेदी ने कहा कि पूर्व चीफ भी कह चुके हैं कि सीबीआई पर राजनीतिक दवाब होता है। सीबीआई स्वायत्त होनी चाहिए ताकि जांच बिना दवाब के हो सके।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

