प्रमोद कुमार ‘‘सतीश’’ की कविता – माँ मेरी माँ

माँ मेरी माँ
ममता के सरोवर में खिलता हुआ कमल है
जननी है, वसुन्धरा है, स्वभाव से निर्मल है
ममता के सरोवर में खिलता हुआ कमल है
जननी है, वसुन्धरा है, स्वभाव से निर्मल है
पलको पे तेरी सृजन के स्वप्न विराजते हैं
करूणामयी, श्रद्धामयी, माँ तेरा आँचल है
वात्सल्य, प्रेम की गाथा तेरी अनन्त है
सृष्टि का अन्त हो, तेरी ममता का न अन्त है
बालपन तेरे आँचल की छांव में गुजारा है
मेरी हर भूल को तूने ही सुधारा है
लोरियों की धुन कानों में गूंजती है
रखती है हाथ सर पर, माथे को चूंमती है
लेती है बलाएं, देती है दुआएं
मेरी हर कामयाबी पर तू खूब झूंमती है
किस्मत के फेर ने तुझसे दूर कर दिया
जिन्दगी की जरूरतों ने मजबूर कर दिया
माँ मुझे फिर से आँचल में छुपा ले
लोरी सुना दे फिर से गोदी में सुला ले
अब नहीं रहना दूर मुझे तुझसे
माँ मुझे अपनी पलकों में बिठा ले
प्रमोद कुमार ‘‘ सतीश ’’
मो0 --- 09795497804
Email----- kumar.pramod547@gmail.com
पता --- 109/1 तालपुरा झाँसी (उ0प्र0)
आगे पढ़ें: रचनाकार: कविताएँ http://www.rachanakar.org/2012/06/blog-post_6790.html#ixzz1x14MRdqx
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें