नेहरू-एडविना बेडरूम तक साथ होते थे, लेकिन ....
लंदन। देश के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड लुईस माउंटबेटन की पत्नी एडविना को अक्सर साथ में देखा जाता था जिस कारण इनके संबंधों को लेकर काफी चर्चा रहती थी लेकिन इन्होंने कभी भी आपसी संबंधों को नहीं स्वीकारा। लेकिन एडविना की बेटी पामेला माउंडबेटन ने यह कहकर सबको चौंका दिया है कि नेहरू और एडविना के बीच स्पिरिचुअल प्रेम संबंध थे। जवाहर लाल नेहरू और भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड लुईस माउंटबेटन की पत्नी एडविना के बीच स्पिरिचुअल प्रेम संबंध थे।
एडविना की बेटी पामेला माउंडबेटन ने यह कहकर सबको चौंका दिया है। पामेला ने बताया कि जो एडविना माउंडबेटन फ्रेड ऎस्टायर के साथ "चाल्र्सटन" स्टूडियो में रॉयल्टी के लिए डांस करती थी। खबरों के अनुसार कितने नौजवान न सिर्फ उनके कदमों में बल्कि उनके बेडरूम तक साथ होते थे, मगर वह भारत के एक नये नेता जवाहर लाल नेहरू के प्यार में बुरी तरह पागल हो गईं। शुरूआत से ही एडविना और नेहरू में गहरे संबंध थे लेकिन पामेला इसे अलग तरह से देखती हैं।
पामेला कहती हैं कि इससे उनकी मां एडविना को शांति मिलती थी। एडविना ने पंडित जी में भावनात्मक लगाव पाया जिसकी वजह से वह उनसे मिलने के लिए तडपती थीं और यह तडप दोनों ओर बराबर थी। एक दूसरे के अकेलेपन को दूर करने में सहयोग करते थे। पामेला ने लिखा है कि भारत में रहने के दौरान नेहरू के साथ मैंने बहुत लंबा समय गुजारा। मेरी मां और नेहरू के बीच गहरा आकर्षण था। इन दोनों का प्यार दो जिस्म मगर एक जान की तरह था। पामेला ने "इंडिया रिमेम्बर्ड" नाम की किताब में लिखा, आजादी के 10 साल बाद नेहरू ने मां को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि ऎसा कोई आकर्षण हम दोनों में था जिससे हम करीब आए। मां के पास नेहरू के लिखे गए लगभग एक सूटकेस भरकर लेटर थे। मां जब बहुत तनाव में रहती थीं तो इन्हें रात में पढा करती थीं। मैंने भी उन पत्रों को पढा है। पत्र पढकर ऎसा लगा कि दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे। एडविना और लॉर्ड लुईस माउंटबेटन की जोडी पर उस जमाने में सबकी नजरें टिकी होती थीं लेकिन हकीकत इससे अलग थी। दोनों ही अपनी अलग जिंदगी और मौज-मस्ती में मशगूल रहते थे। इन सब के बावजूद पामेला माउंटबेटन को अपनी मां एडविना में स्पिरिचुऎलिटी नजर आती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें