|
टाटा समूह के निवर्तमान प्रमुख रतन टाटा सरकार से खफा हैं. उन्होंने कहा है कि सरकार के सहयोग की कमी की वजह से भारतीय कंपनियां विदेश जाने को मजबूर हैं.
दुनिया के उद्योग जगत में पहचान दिलाने वाले रतन टाटा सरकार के नकारात्मक रुख की वजह खफा है. उन्होंने कहा है कि सरकार कि ओर से सहयोग की कमी के चलते भारतीय उद्योग चीन से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहा है.
उनका कहना है कि सरकार की निष्क्रियता की वजह से निवेश देश से दूर हो रहा है और भारतीय कंपनियां विदेश जाने को मजबूर हैं.
रतन टाटा ने रिश्वत से प्रभावित कारोबारी माहौल पर भी चिंता जताई है. 28 दिसंबर को टाटा समूह के चेयरमैन पद से रिटायर हो रहे रतन टाटा ने ये बातें लंदन के फाइनेंशियल टाइम्स अखबार को दिए एक इंटरव्यू में कही हैं.

पीएम शिकायत दूर करने में असफल
उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नौकरशाही को लेकर शिकायतों को दूर करने में असफल रहे हैं और यही वजह है कि टाटा समूह ने विस्तार के लिए विदेश में उ
भरते बाजारों में संभावनाएं तलाशने की योजना बनाई.
उन्होंने कहा कि अलग-अलग सरकारी एजेंसी किसी कानून का अर्थ निकालने में लगभग विरोधाभासी रही है. टाटा ने कहा है कि सरकार के सहयोग में भारी कमी है.

चीन से मुकाबला हो सकता है संभव
उन्होंने कहा कि फैसले लेने में सरकार की नाकामी ने उनके समूह के कुछ बेहद बड़े देसी कारोबारों के लिए आगे बढऩा मुश्किल कर दिया है.
उन्होंने यह भी कहा कि चीन की तरह अगर हमारे उद्योग को उसी तरह प्रोत्साहिन दिया जाता तो मुझे लगता है कि भारत निश्चित तौर पर चीन से प्रतिस्पर्धा कर सकता है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें